गढ़वा: मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, एक दिन में मिले 548 दावा-आपत्ति आवेदन

गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 19 सितंबर को कुल 548 आवेदन प्राप्त हुए, जो मतदाताओं की सक्रियता को दर्शाते हैं. लोगों को 30 सितंबर तक सूची में सुधार का मौका मिलेगा.

गढ़वा. विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. 19 सितंबर को गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 548 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 216 आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, 229 विवरण में सुधार और 103 नाम हटाने से संबंधित थे. आंकड़ों से स्पष्ट है कि पुनरीक्षण के इस चरण में मतदाता सूची को लेकर लोगों की सक्रियता बनी हुई है.

गढ़वा में फार्म-6 के 107 आवेदन

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 19 सितंबर को फार्म-6 के 107, फार्म-7 के 58 और फार्म-8 के 118 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा एक फार्म-6ए भी मिला. वहीं, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 109 फार्म-6, 45 फार्म-7 और 111 फार्म-8 के आवेदन आये. यहां चार फार्म-6ए भी प्राप्त हुए.

दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 19 सितंबर को फार्म-6 के 216, फार्म-7 के 103 और फार्म-8 के 229 आवेदन मिले.

नाम जोड़ने के आवेदन 20,013 हुए

18 सितंबर तक दोनों क्षेत्रों से फार्म-6 के 19,797 आवेदन प्राप्त हुए थे. 19 सितंबर के 216 आवेदन जोड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 20,013 हो गयी. इसी तरह फार्म-8 के आवेदन 18 सितंबर तक 12,874 थे, जो 19 सितंबर के 229 आवेदन के बाद 13,103 हो गये.

30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की अवधि 5 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है. निर्वाचन विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निबटारा 14 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद 19 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. मतदाता इस अवधि में सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

एक दिन में नाम जोड़ने के आवेदन-216 एक दिन में सुधार के आवेदन - 229 नाम हटाने से जुड़े आवेदन -103 19 सितंबर तक नाम जोड़ने के कुल आवेदन- 13,103 दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि - 30 सितंबर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 19 अक्तूबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >