गरीब-अमीर सभी को समान न्याय दिलाना प्राथमिकता : थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह

मझिआंव को नये थाना प्रभारी के रूप में राहुल कुमार सिंह मिले हैं. उन्होंने पदभार संभालते ही बिचौलियों की भूमिका खत्म करने और आम लोगों को सीधा न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया है. अब थाना सबके लिए खुला है.

मझिआंव. बरडीहा थाना के नये थाना प्रभारी के रूप में राहुल कुमार सिंह ने योगदान दिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने, आम लोगों की सीधे सुनवाई करने और गरीब-अमीर सभी को समान न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि थाना सभी लोगों के लिए खुला है.

किसी को अपनी समस्या रखने के लिए बिचौलिये की जरूरत नहीं है. लोग सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं.राहुल कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का थाना स्तर पर ही यथासंभव समाधान हो और लोगों को कम से कम केस लेकर थाना आना पड़े.

निवर्तमान थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कांडी थाना किया गया है. बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग का पद चुनौतीपूर्ण होता है और नियमानुसार स्थानांतरण होते रहते हैं.

उन्होंने ऋषिकेश कुमार सिंह के करीब दो वर्ष के कार्यकाल को सराहनीय बताया. वहीं ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि करीब दो वर्ष का कार्यकाल कब गुजर गया, पता ही नहीं चला. क्षेत्र के लोगों से परिवार जैसा लगाव हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >