सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस के कर्मियों को नौ माह से वेतन नहीं

सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस के कर्मियों को नौ माह से वेतन नहीं

गढ़वा. गढ़वा सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस में सेवारत चतुर्थवर्गीय कर्मियों की होली फीकी रहने की आशंका है. उन्हें पिछले नौ महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इसके बावजूद सभी तत्परता से अपनी सेवा दे रहे हैं. रामासाहू प्लस टू विद्यालय, बालिका प्लस टू विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस की मान्यता मिली है. इनमें कुल 17 चतुर्थवर्गीय कर्मियों की सेवा ली जा रही है. इसमें नौ सुरक्षा प्रहरी, तीन माली एवं पांच सफाईकर्मी शामिल हैं. इसमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उन सबकी बहाली एवरग्रीन नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिये हुई हैं. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह से एवरग्रीन उनकी सेवा ले रही है. लेकिन इन 11 महीनों में से सिर्फ दो महीने का ही अब तक उन्हें वेतन भुगतान किया गया है. वह भी एक साथ नहीं. कर्मियों ने कहा कि गार्ड से रात्रि सेवा भी ली जा रही है. लेकिन समय पर पैसे नहीं मिलने से वे काफी निराश व मायूस हैं. सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस में गार्ड के रूप में काम करनेवालों को 17,533 रु, माली को 15,679 रु मिलने का लेटर प्रापत है. लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी उन्हें क्रमश: मात्र 10,626 रु तथा 9500 रु भुगतान करती है. इसके अलावे करीब 1700 रु पीएफ के रूप में काटे जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >