गढ़वा. जायंट्स सेवा सप्ताह के प्रथम दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था गढ़वा की ओर से सदर अस्पताल परिसर स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्र में इलाजरत 12 कुपोषित बच्चों के बीच साबुन, टूथपेस्ट, हॉर्लिक्स और खजूर का वितरण किया गया.
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अशोक सोनी ने किया.उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बच्चों की स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक रहना चाहिए. जायंट्स सेवा सप्ताह के माध्यम से संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. संस्था के सदस्यों ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों की मदद की जायेगी.
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था गढ़वा के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव उत्तम जायसवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, निदेशक राजेश सोनी, प्रवीण जायसवाल एवं हर्ष कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
