बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कृमि मुक्त रहना जरूरीः बीपीएम

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कृमि मुक्त रहना जरूरीः बीपीएम

प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ ने बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने अभिभावकों तथा बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) शिवनारायण मंडल ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर झारखंड के अधिकांश जिलों सहित पूरे गढ़वा जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कृमि मुक्त रहना बहुत जरूरी है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग वर्ष में दो बार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाता है. उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में मझिआंव प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विभिन्न बूथों पर सहिया और सेविकाओं के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा खिलायी जा रही है. बच्चों की उम्र के अनुसार निर्धारित दवा की मात्रा बच्चों की उम्र निर्धारित खुराक (एल्बेंडाजोल) 1 से 2 वर्ष आधी गोली (चूर्ण बनाकर) 3 से 19 वर्ष एक पूरी गोली (चबाकर खानी है) बच्चों को जरूर दवा खिलवाएं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र ले जाकर कृमि नाशक दवा अवश्य खिलवाएं. अधिकारियों ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और शारीरिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >