महिला के खाते से सीएसपी संचालक ने 68 हजार निकाले

महिला के खाते से सीएसपी संचालक ने 68 हजार निकाले

श्री बंशीधर नगर. धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम निवासी मोहरी देवी ने भारतीय स्टेट बैंक के नगर उंटारी शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर अपने पति स्वर्गीय शिवनाथ राम और इसके खाते से सीएसपी संचालक द्वारा तीन बार में 89,500 रु की निकासी कर 21,500 रु ही दिये जाने का आरोप लगाया है. मोहरी देवी ने शाखा प्रबंधक से जांचोपरांत निकासी की गयी शेष राशि 68 हजार रु दिलाने तथा सीएसपी संचालक संतोष यादव पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. शाखा प्रबंधक को दिये आवेदन में मोहरी ने कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक में उसके पति स्वर्गीय शिवनाथ राम तथा उसका खाता है. गांव के ही सीएसपी संचालक संतोष यादव ने उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर पति के खाते की जमा राशि उसके खाते में ट्रांसफर कराया. उसे सहयोग देने का लालच दिखाकर सीएसपी संचालक ने तीन बार अलग-अलग अंगूठा लगवाया. पहली बार 23 अक्टूबर 2024 को अंगूठा लगवाकर 30 हजार रु निकाले गये तथा मुझे 3500 रु दिये ,दूसरी बार 25 अक्टूबर 2024 को भी 30 हजार रु की निकासी कर मुझे 10 हजार रु दिये. वहीं 12 नवम्बर 2024 को मेरे खाते से 29,500 रुपये की निकासी कर मुझे 8000 रु दिये.

इस तरह सीएसपी संचालक ने तीन बार मे 89,500 रुपए निकासी कर मुझे मात्र 21,500 रुपए दिे हैं. बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद यह सच्चाई सामने आयी. मोहरी देवी ने कहा कि अभी तक उसके पति का खाता बंद नही हुआ है. इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जायेगी. इसके बाद जो भी आरोपी होगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >