30 टन मक्का बेचकर ट्रक पलटाने का आरोप, सह चालक गिरफ्तार

रंका पुलिस ने 30 टन मक्का बेचकर ट्रक पलटाने के आरोप में सह चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले भी कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है. सह चालक घटना के बाद से फरार चल रहा था.

रंका. रंका पुलिस ने ट्रक पर लदा 30 टन मक्का बेचने के आरोप में सह चालक सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव का रहने वाला है.

एसआइ अनिल हेंब्रम ने बताया कि एक महीने पूर्व ट्रक पर लदा 30 टन मक्का गढ़वा रोड (रेहला) से रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में रंका के व्यापारी संतोष कुमार को ट्रक पर लदा पूरा मक्का बेच दिया गया. इसके बाद ट्रक को बिश्रामपुर के समीप खुथवा मोड़ से आगे जानबूझकर पलटा दिया गया और घटना को दुर्घटना का रूप दिया गया. इसके बाद चालक पंकज पासवान और सह चालक सुनील यादव वहां से फरार हो गये.

एसआइ ने बताया कि इस मामले में शामिल चालक पंकज पासवान, व्यापारी संतोष कुमार, आदित्य शुक्ला और प्रकाश चंद्र कमलापुरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सह चालक सुनील यादव फरार चल रहा था. उसके घर आने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >