गढ़वा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, मझिआंव में BTM-ATM से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, सेवा से हटाने की चेतावनी

निर्वाचन ड्यूटी से गायब रहने वाले बीटीएम और एटीएम को बीडीओ ने 24 घंटे में जवाब मांगा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई.

मनोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

मझिआंव (गढ़वा). निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ड्यूटी से अनुपस्थित रहना बरडीहा के बीटीएम और एटीएम को भारी पड़ सकता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने दोनों कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ सेवा से मुक्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई है.

बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित

जानकारी के अनुसार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) आकाश सिंह की प्रतिनियुक्ति निर्वाचन सूची की विसंगतियों के निष्पादन और भौतिक सुनवाई के लिए टेबल नंबर छह पर की गई थी. लेकिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले. बीडीओ के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसे आदेश की अवहेलना और गंभीर लापरवाही माना गया है. वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) आशुतोष कुमार पर भी कार्यालय में समय पर योगदान नहीं देने और बिना सूचना अनुपस्थित रहने का आरोप है. उन्हें स्पष्टीकरण सह चेतावनी पत्र जारी किया गया है.

24 घंटे में देना होगा जवाब

बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: मंत्री-नेताओं के कार्यक्रम वाला रास्ता; फिर भी सालों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी, रंका की छात्राओं ने उठाई आवाज

ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश

इसके साथ ही दोनों कर्मियों को सेवा से मुक्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रतिवेदन भेजने की भी चेतावनी दी गई है. निर्वाचन कार्य की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: वंशीधर नगर में गो-तस्करी का भंडाफोड़, जंगल के रास्ते वधशाला ले जा रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >