मझिआंव से मनोज दूबे की रिपोर्ट गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई . मृतक की पहचान बभनी निवासी चतुरगुन रजवार के 21 वर्षीय अविवाहित पुत्र टपू कुमार रजवार के रूप में हुई है . घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया . इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है .
गांव में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद से गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है .प्रारंभिक जांच में पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का .पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है . थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा .
ये भी पढ़ें: गढ़वा में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
