डंडई (गढ़वा). श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डंडई प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया.
बच्चों को बाल कृष्ण का रूप
नन्हे-मुन्ने बच्चे सिर पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी और पारंपरिक पोशाक पहनकर बेहद मनमोहक नजर आए. परिजनों ने बच्चों को बाल कृष्ण का रूप देकर जन्माष्टमी की खुशियां मनायीं. कृष्ण के रूप में सजने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी.
बाल कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोहा मन
बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया. परिवार के सदस्यों और परिचितों ने बच्चों की तस्वीरें भी खींचीं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया. कई घरों में बच्चों को कान्हा की तरह सजाने के साथ विशेष पूजा-अर्चना भी की गयी. लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
ये भी पढ़ें: बेटियों की सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक: गढ़वा में मिशन शक्ति को धार दे रहा प्रशासन
दिनभर बना रहा भक्तिमय माहौल
जन्माष्टमी को लेकर डंडई प्रखंड क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह देखने को मिला. घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गयी. बच्चों के बाल कृष्ण रूप और श्रद्धालुओं की भक्ति से पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा.
