विधायक की पहल पर पांच माह बाद हुई ऐबुलेंस सेवा बहाल

स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव की पहल पर लगभग पांच माह बाद अनुमंडलीय अस्पताल में पुनः एंबुलेंस सेवा बहाल हो गयी

श्रीबंशीधर नगर. स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव की पहल पर लगभग पांच माह बाद अनुमंडलीय अस्पताल में पुनः एंबुलेंस सेवा बहाल हो गयी. एंबुलेंस उपलब्ध होने से अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. मंगलवार को विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने अस्पताल प्रबंधक सुचित्रा कुमारी को एंबुलेंस की चाभी सौंपकर सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी. मौके पर मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नवंबर माह से अनुमंडलीय अस्पताल में एंबुलेंस सेवा बंद रहने के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने बताया कि विधायक क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में जल्द ही विधायक निधि से एक आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भी उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर स्वास्थ प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल,अल्संख्यक मोर्चा के विधायक प्रतिनिधि तस्लीम खान, नप प्रतिनिधि कमलेश मेहता, झामुमो के शहरी प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रसाद, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रताप जायसवाल, सुधीर प्रसाद, धीरज कुमार, मिंटू कुमार, अस्पताल के प्रधान सहायक राजेश सिंहा, एकाउंटेंट राजीव कुमार, अनुरंजन पांडेय सहित अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >