अलखनाथ ने जनसंपर्क किया तेज, जनता से मांगा आशीर्वाद

अलखनाथ ने जनसंपर्क किया तेज, जनता से मांगा आशीर्वाद

गढ़वा. नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. इसी क्रम में उंचरी क्षेत्र के मदरसा रोड व मझिआंव रोड में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की व उनका आशीर्वाद, स्नेह और समर्थन प्राप्त किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान अलखनाथ पांडेय ने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना. स्थानीय लोगों ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की. अलखनाथ पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है. वे नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >