ड्यूटी के बाद आरक्षी सुमेर निभा रहे मानवता का फर्ज

ड्यूटी के बाद आरक्षी सुमेर निभा रहे मानवता का फर्ज

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय गढ़वा परिसर में सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त आरक्षी सुमेर चौधरी इन दिनों अपनी संवेदनशील कार्यशैली और मानवता से भरे प्रयासों के लिए चर्चा में हैं. वे केवल अपने निर्धारित दायित्वों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ड्यूटी के बाद भी नवनिर्मित एनएच-39 पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं. आरक्षी सुमेर चौधरी प्रतिदिन सड़क पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, तेज गति से बचने तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग नहीं करने की सलाह देते हैं. उनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जान बचाना है. सुमेर चौधरी के इस नेक कार्य की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही है. लोग उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं. अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद भी वे तेज धूप में घंटों सड़क पर खड़े होकर लोगों को जागरूक करते हैं, जो उनके कर्तव्यनिष्ठ और मानवीय व्यक्तित्व को दर्शाता है. उनकी यह पहल समाज में पुलिस की सकारात्मक और मानवीय छवि प्रस्तुत कर रही है. आम लोग भी उनके इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का उनका यह अभियान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनता जा रहा है. गढ़वा पुलिस ने ऐसे जनहितकारी और जागरूकता आधारित प्रयासों की प्रशंसा की है तथा इसे आमजन की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >