गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. विभिन्न पदों के प्रत्याशी मतदाता अधिवक्ताओं के घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. विदित हो कि गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के 12 पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सभी अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं. अधिवक्ता संघ परिसर में चुनाव को लेकर खूब गहमा-गहमी देखी जा रही है. इस दौरान प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं. हैट्रिक लगाने उतरे हैं निर्वतमान अध्यक्ष पिछले दे बार से अध्यक्ष पद पर जीत रहे गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू इस बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में हैं. चौथी बार चुनाव मैदान में महासचिव संघ के महासचिव मृत्युंजय तिवारी पिछले तीन बार से लगातार जीत रहे हैं. चौथी बार भी वह चुनाव मैदान में हैं. सरकारी अधिवक्ता भी लड़ेंगे चुनाव महासचिव पद पर सरकारी अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी भी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जिम्मेवारी मिलती है, तो वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि वह संघ को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे. चुनाव लड़ा रहे प्रत्याशी अधिवक्ता संघ का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा एवं भृगुनाथ चौबे, महासचिव पद के लिए मृत्युंजय तिवारी, परेश तिवारी, जितेंद्र कुमार एवं शशिमणि पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, दीपक कुमार, देवेंद्र प्रजापति, धीरेंद्र चौबे, जितेंद्र तिवारी एवं सच्चितानंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष के लिए अवध किशोर चौबे एवं गरीबुल्लाह अंसारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए पंचम सिंह एवं रविशंकर प्रसाद, संयुक्त सचिव-वन के लिए देवदत्त चौबे, ओमप्रकाश चौबे एवं संजय कुमार भारती, संयुक्त सचिव-टू के लिए प्रवीण कुमार पांडेय, संतोष कुमार एवं सोमनाथ विश्वकर्मा का नाम शामिल है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार मेहता, परमानंद कच्छप, राजीव कुमार पांडेय, सत्यनारायण सिन्हा एवं विकास कुमार पांडेय ने नामांकन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
