केतार. गढ़वा के एडीजे-2 प्रभात शर्मा ने रविवार को मां चतुर्भुजी मंदिर पहुंचकर मां काली का दर्शन किया और विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा की तथा मंदिर की विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया.
मंदिर पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार, हेमंत पाठक एवं पुजारी बालमुकुंद वैद्य ने मां की चुनरी एवं ओम प्रतिमा भेंट कर एडीजे-2 प्रभात शर्मा को सम्मानित किया. इस दौरान मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पूजा-पाठ से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी.
एडीजे-2 ने मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर केतार थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.
