आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति और दो गाय की मौत

आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति और दो गाय की मौत

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा के वार्ड नंबर-21 स्थित टंडवा मोहल्ला में बुधवार रात अचानक आयी तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचायी. इस हादसे में 42 वर्षीय अशोक कुमार मेहता की मौत हो गयी. साथ उनकी दो गायों की भी जान चली गयी. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, टंडवा मोहल्ला के खाला रोड निवासी कृष्णा मेहता के पुत्र अशोक कुमार मेहता बुधवार रात अपने घर के पीछे गाय का दूध दुह रहे थे. इसी क्रम में अचानक तेज आंधी चली और पास स्थित एक सूखा पेड़ जड़ से उखड़कर अशोक और उनकी गायों पर गिर गया, जिससे अशोक और दो गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मलबे से उन्हें बाहर निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया. अशोक अपने पीछे एक पुत्री सहित परिवार छोड़ गये हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी और अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सरकार तथा प्रशासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि प्रशासनिक प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >