शिवजी की भव्य बारात निकली

शिवजी की भव्य बारात निकली

गढ़वा. शहर के संगत मोहल्ला स्थित पंचमुखी शिव मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए. शिव बारात में शंकर भगवान के रूप में मोहित कुमार, ब्रह्मा जी के रूप में रितु कुमार, हनुमान के रूप में यीशु कुमार और विष्णु जी के रूप में प्रिंस कुमार सहित अन्य स्वरूप धारण किये बच्चों ने अद्भुत झांकी प्रस्तुत की. भूत, ढकनी, सकनी, पिचाश और बेताल के रूप में सजे बच्चों ने भी बारात की शोभा बढ़ायी. शिव बारात ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए में शिव ढोढा शिव मंदिर पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया. वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान चंदन मालाकार, मिट्ठू सोनी, राजन सोनी, मुकेश सोनी, प्रिंस कसकर, विनय कसकर, अमन कश्यप, अतुल कश्यप, मयंक सोनी, विनोद सोनी, राहुल सोनी सहित कई भक्तगण उत्साहपूर्वक बारात में शामिल हुए. वहीं शिव ढोढा शिव मंदिर में बारातियों के स्वागत के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर पंचमुखी मंदिर के व्यवस्थापक मुरली श्याम सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >