गढ़वा. राजकीयकृत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में नामांकन के लिए आवेदन देने के अंतिम दिन तक कुल 507 छात्राओं ने आवेदन दिया है. विद्यालय की प्राचार्य शिल्पा कुमारी ने बताया कि इसमें कक्षा छह के लिए 130, कक्षा सात के लिए 101, कक्षा आठ के लिए 102 और कक्षा नौ में नामांकन के लिए 174 छात्राओं ने आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि आवेदन देनेवाली सभी छात्राओं का प्रवेश पत्र 10-11 मार्च को ऑनलाइन जारी हो जायेगा. जिन छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन दिया है, वे अपने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकती हैं. वहीं जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया है, उनके भी आवेदन विद्यालय से ऑनलाइन कर दिया गया है. ऑफलाइन आवेदन करनेवाली छात्राएं विद्यालय में आकर अपना प्रवेश पत्र ले सकती हैं. प्राचार्य ने बताया कि सभी आवेदकों केे लिये आगामी 24 मार्च को नामांकन परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
