मझिआंव में 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का लिया संकल्प

माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मझिआंव गायत्री शक्तिपीठ में विश्व शांति के लिए 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का संकल्प लिया गया।

मझिआंव, गढ़वा: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर मझिआंव में शुक्रवार को 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का संकल्प लिया गया. यह अनुष्ठान दशहरा तक चलेगा. इसके तहत प्रत्येक गायत्री परिजन द्वारा 40 दिनों में सवा-सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप किया जायेगा.

प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी गायत्री परिजन प्रतिदिन 33-33 माला जाप कर सवा लाख मंत्र जाप का लक्ष्य पूरा करेंगे. उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान विश्व शांति के उद्देश्य से किया जा रहा है.

अनुष्ठान का संकल्प लेने वालों में जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, प्रखंड सह समन्वयक देवमुनि विश्वकर्मा, प्रखंड युवा समन्वयक अशोक गुप्ता, संस्कार पीढ़ी समन्वयक धर्मशीला देवी, महिला सह समन्वयक रानी देवी, फुलझरी देवी, परिव्राजक शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सोनी, ज्ञान परीक्षा समन्वयक बेचन राम, सारो देवी और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दुबे सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >