ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क निर्माण किया

रमना : टंडवा के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क बनायी जा रही है. प्रखंड के टंडवा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान कर डेढ़ किलोमीटर पगडंडी रास्ते को कच्ची सड़क निर्माण कर पूजा पाठ किया तथा आवागम शुरू किया. ग्रामीण जयंत सिंह, अशर्फी सिंह, बीरेंद्र सिंह, बिफन सिंह,राजेश विश्वकर्मा, फारूक अंसारी, इस्लाम अंसारी, भगवान विश्वकर्मा, […]

रमना : टंडवा के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क बनायी जा रही है. प्रखंड के टंडवा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान कर डेढ़ किलोमीटर पगडंडी रास्ते को कच्ची सड़क निर्माण कर पूजा पाठ किया तथा आवागम शुरू किया.

ग्रामीण जयंत सिंह, अशर्फी सिंह, बीरेंद्र सिंह, बिफन सिंह,राजेश विश्वकर्मा, फारूक अंसारी, इस्लाम अंसारी, भगवान विश्वकर्मा, यसकुमार विश्वकर्मा, मकबूल अंसारी, संतोष सिंह आदि ने बताया कि टंडवा शिव घाटी से कोलझिंकी सीवान तक जानेवाली पगडंडी रास्ते निर्माण को लेकर कई बार मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग किया जाता रहा है.

लेकिन उदासीन रवैया के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. डॉ राहुल टंडवाल ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक घरों की आबादीवाले इस रास्ते को बनाने को लेकर किसी ने संज्ञान में नहीं लिया. जिसे लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेकर उक्त सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >