रंका : पंचायत स्वशासन परिषद के प्रखंड समन्वयक कृति गुप्ता ने खरडीहा पंचायत के दौनादाग के महुआ टोला में लगा सोलर वाटर टैंक का निरीक्षण किया. इस दौरान उसने पाया कि जब से सोलर वाटर टैंक लगा है, उससे एक सप्ताह पानी मिलने के बाद से बंद हो गया है. ग्रामीणों को पानी मिलना भी बंद हो गया है.
कृति गुप्ता ने बताया कि छह महीने पूर्व 2.48 लाख रुपये की लागत से सोलर वाटर टैंक लगाया गया है. जांच में यह पाया गया कि विद्यालय परिसर में लगा हुआ पुराना चापाकल में सोलर वाटर टैंक लगा दिया गया है. बताया कि बोरिंग का कनेक्शन भी सोलर वाटर टैंक से नहीं जोड़ा गया है. जबकि संवेदक को नया डीप बोर कराकर सोलर वाटर टैंक लगाना है. उन्होंने बताया कि समरसेवल, पाइप आदि ग्रामीणों के घर में रखा हुआ है. उन्होंने बताया कि सोलर वाटर टैंक लगाने में घोर अनियमितता पायी गयी है. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उपायुक्त गढ़वा से किया जायेगा.
