शिविर में 126 दिव्यांगो को मिला विभिन्न उपकरण

शिविर में 126 दिव्यांगो को मिला विभिन्न उपकरण

गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, लियो ज्ञान गंगा एवं श्री महावीर विकलांग सेवा समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर एवं ट्राइसाइकिल, ह्वील चेयर, बैसाखी व श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शालिग्राम मध्य विद्यालय, सोनपुरवा में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया. उन्होंने लायंस ग्रीन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग जन सेवा में लायंस ग्रीन का योगदान अनुकरणीय है. समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का यह प्रयास सराहनीय है. प्रशासन की ओर से भी ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित कश्यप ने कहा कि यह लायंस ग्रीन द्वारा आयोजित 11वां विकलांग सहायता शिविर है. इसके माध्यम से अब तक 1200 से अधिक दिव्यांगजन निःशुल्क ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक एवं वॉकिंग स्टिक प्राप्त कर चुके हैं. सह चेयरमैन हर्ष अग्रवाल ने कहा कि इस शिविर में 40 ट्राईसाइकिल, 40 व्हीलचेयर, 22 बैसाखी, 9 वॉकिंग स्टिक व15 श्रवण यंत्र वितरित किये गये. साथ ही 20 दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ व पैर की माप ली गयी. अगले शिविर में उन्हें ये उपकरण लगाये जायेंगे. इनकी रही भूमिका : इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची से आये डॉ एचके साहू का विशेष योगदान रहा. साथ ही लायंस ग्रीन के सदस्यों में नीरज कुमार, रविन्द्र जायसवाल, विनय कश्यप, अनिता दत्त, विजय सोनी, कुसुम पांडेय, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अमित केशरी, आनंद कुमार, अरविंद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमरेश आजाद, लियो तेजस अग्रवाल, लोकेश कश्यप, अंकेश गुप्ता, हर्षित व यश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उपस्थित लोग : मौके पर समाजसेवी नंदकुमार गुप्ता, अनीता दत्त, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल व रामनारायण प्रसाद समेत लगभग 200 मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >