पीट पीट कर घायल किया

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के झूरा.गांव निवासी अजेश राम, उसकी पत्नी छठनी देवी एवं उसकी पुत्री छोटी कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गयी़ उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़ घटना के संबंध में अजेश राम की पत्नी छठनी देवी ने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के […]

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के झूरा.गांव निवासी अजेश राम, उसकी पत्नी छठनी देवी एवं उसकी पुत्री छोटी कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गयी़ उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़
घटना के संबंध में अजेश राम की पत्नी छठनी देवी ने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव निवासी विनोद चंद्रवंशी एवं सुनील चौबे के मोटरसाइकिल के धक्के से झुरा गांव निवासी रामप्यारी राम के गाय को रविवार की रात्रि धक्का मार दिया था़
इस बात की जानकारी गाय मालिक रामप्यारी राम को अजेश राम ने दी़ इसी बात को लेकर अजेश राम को विनोद चंद्रवंशी सुनील चौबे, मुन्ना चौबे, बिंदु चंद्रवंशी, नागेंद्र चंद्रवंशी, पिंटू चौबे सहित अज्ञात लोगों ने पीटकर घायल कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >