कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

श्री बंशीधर नगर. श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की है. मृत बालक की पहचान भोजपुर गांव निवासी बिरझन पासवान के पुत्र नीरज कुमार उर्फ भोलू पासवान के रूप में की गयी है. स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि नीरज उर्फ भोलू शौच के लिए रेलवे ट्रैक से सटे खेत में गया था. पास में छोटा कुआं था. पानी लेने के क्रम में फिसल कर वह कुएं में गिर गया. काफी देर बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी. तब लोगो ने भोलू को किसी तरह निकालकर उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >