Ghatshila News : घर के बाहर सो रही विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बरसोल के एक गांव की घटना, थाने में लिखित शिकायत दर्ज, महिला के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ा

बरसोल. बरसोल थाना क्षेत्र के एक गांव में विक्षिप्त व मूकबधिर महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मंगलवार को थाना में मामला दर्ज करते हुए आरोपी तापस सिंह को जेल भेज दिया गया है. थाने में लिखित शिकायत के अनुसार, सोमवार की देर शाम विक्षिप्त महिला अपने घर के बाहर सोयी हुई थी. इस बीच दरखुली गांव का युवक तापस सिंह वहां पहुंचा. महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. इस बीच महिला के चिल्लाने पर उसके परिजन पहुंच गये. आरोपी तापस महिला से दुष्कर्म कर रहा था. महिला के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी. बरसोल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं, महिला की मेडिकल जांच करायी जायेगी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >