East Singhbhum News : ग्रीन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

घुटिया स्थित राजेंद्र विद्यालय का एनुअल स्पोर्ट्स डे

गालूडीह. घुटिया स्थित राजेंद्र विद्यालय में मंगलवार को एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन रहे. बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व बीए कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के सचिव अमरेश सिन्हा व राजेंद्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व मशाल जलाकर हुआ. छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, रैबिट रेस, रेडी टू स्कूल, कोन बैलेंस रेस, बुक बैलेंस रेस टर्टल रेस जैसे अनेक खेलों में भाग लिया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ. मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं.

विजेता टीम:

टैग ऑफ वार :

प्रथम- रेड हाउस, द्वितीय- येलो हाउस, तृतीय – ग्रीन हाउस,

रिले रेस -ब्वॉयज :

प्रथम- येलो हाउस, द्वितीय – ब्लू हाउस, तृतीय- ग्रीन हाउ,

रिले रेस गर्ल्स :

प्रथम – ग्रीन हाउस, द्वितीय – ब्लू हाउस, तृतीय- रेड हाउस,

बेस्ट मार्च पास्ट :

पीला हाउस,

ओवरऑल चैंपियन :

ग्रीन हाउस.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >