घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर अंतर्गत काटिनपाड़ा टोला का एकमात्र संपर्क मार्ग ओवरब्रिज निर्माण के कारण प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि फ्लाई ओवर के पिलर की नींव पड़ने से करीब 12 फीट चौड़ा रास्ता अब 4-5 फीट में सिमट गया है. आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र को आवेदन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की. कहा गया कि यह सड़क वर्षों से उपयोग में है. मोहल्ले का मुख्य मार्ग है. भविष्य में गोपालपुर से लालडीह को जोड़ने के लिए यह सड़क एक महत्वपूर्ण लिंक साबित हो सकती है. मार्ग के दोनों ओर आवासीय परिसर होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि फ्लाई ओवर पिलर की संरचना में थोड़ा सा तकनीकी परिवर्तन कर दिया जाये, तो समस्या का स्थायी समाधान संभव है. आवेदन में कहा कि ओवरब्रिज निर्माण में प्रयुक्त भारी मशीनों से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. ग्रामीणों ने संभावित क्षति की भरपाई के लिए निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को निर्देश देने की मांग की है.
East Singhbhum News : गोपालपुर में ओवरब्रिज के पिलर निर्माण से सड़क संकरी, परेशानी

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
Copied link
फ्लाईओवर निर्माण पर सवाल, 12 फीट की सड़क 5 फीट में सिमटी