बरसोल.
पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थानांतर्गत हाथीबाड़ी चौक पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने 70 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया. वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान नयावसान निवासी मधुसूदन राउत के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, वे घर का सामान लेने बाजार आये थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मधुसूदन राउत को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की विरोध में ग्रामीणों ने हाथीबाड़ी चौक पर सड़क जाम कर दिया. गोपीबल्लवपुर पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ.East Singhbhum News : ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर रोक की मांग
हादसे के बाद वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित किया

East Singhbhum News : ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत, बालू लदे वाहनों की रफ्तार पर रोक की मांग