तुपुडांग चड़क मेले में दिखी भगवान शिव के प्रति आस्था

परसुडीह क्षेत्र के तुपुडांग में 70 वर्ष से भी अधिक समय में चड़क मेला का आयोजन हो रहा है. आदिवासी-मूलवासी समाज में इस मेला के प्रति आस्था व विश्वास है. वे अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए यहां भगवान शिव का दर्शन करने आते हैं. इस दौरान भोक्ता मेले का आयोजन होता है. जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है.

पीठ में लोहे की कील घोंपकर 50 फीट ऊंचे गदाडांग पर किया नृत्य

जमशेदपुर. परसुडीह क्षेत्र के तुपुडांग गांव में रविवार को चड़क मेला का आयोजन किया गया. शिव मंदिर में आयोजित चड़क पूजा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर के पास स्थित तालाब में भोक्ताओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद कई भोक्ता तपती दोपहरी में जमीन पर लोटते हुए मंदिर पहुंचे. सभी भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इसके बाद रजनी फोड़ा का आयोजन हुआ. भोक्ताओं ने अपनी पीठ में लोहे की कील घोंप कर भगवान शिव की आराधना की. मिथुन लोहार व महेश लोहार नामक भोक्ताओं ने अपनी पीठ में लोहे की कील घोंप कर शिव के प्रति आस्था दिखायी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जमशेदपुर प्रखंड के उपप्रमुख शिव हांसदा मौजूद थे. मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी ने कहा कि श्रद्धालुओं को चड़क पूजा पर आस्था है. श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस वजह से हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष लोग यहां जुटते हैं. विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह ने कहा कि मान्यता है कि तुपुडांग चड़क पूजा मेले में भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने से हर मनोकामना पूरी होती है. इसी आशा व विश्वास के साथ श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है.

50 फीट ऊंचे गदाडांग पर चढ़कर किया नृत्य

चड़क पूजा मेला में भगवान शिव के भक्तों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से अपनी पीठ में कील घोंपकर 50 फीट ऊंचे गदाडांग पर चढ़कर नृत्य किया. दोपहर में तपती धूप में भोक्ताओं द्वारा गदाडांग के ऊपर नृत्य करना आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. भोक्ताओं के नृत्य करने के क्रम में ऊपर से लड्डू व एक-दो रुपये के सिक्के फेंक रहे थे. दर्शक इसे भगवान का प्रसाद मानकर उठा रहे थे. सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने व भोक्ता मेला देखने के लिए दूर-दूर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >