दिसुआ दलमा सेंदरा की तैयारी शुरू, सात को तय होगी तारीख

7 अप्रैल को गदड़ा में आदिवासी समाज के संताल, हो, मुंडा, भूमिज समेत अन्य जनजातीय समाज के प्रमुखों की सामूहिक बैठक होगी. बैठक में सेंदरा की तिथि पर लगया जायेगा अंतिम मुहर

-गदड़ा में संताल, हो, मुंडा, भूमिज समेत अन्य जनजातीय समाज के प्रमुखों का होगा जुटान

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह क्षेत्र के गदड़ा में सोमवार को दलमा बुरू सेंदरा समिति की कोर कमेटी की बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. इसमें सेंदरा की तिथि, सेंदरा वीरों को निमंत्रण, पूजा पाठ की तैयारी समेत अन्य बिंदुओं पर विचार किया गया. राजा राकेश हेंब्रम ने बताया कि दलमा बुरू सेंदरा दिसुआ आदिवासी-मूलवासी समाज का शिकार पर्व है. आगामी 7 अप्रैल को गदड़ा में आयोजित सामूहिक बैठक में आदिवासी संताल, मुंडा, भूमिज, हो समेत अन्य जनजातीय समाज के स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख परगना, माझी बाबा, प्रधान, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद व ग्रामवासी को बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >