अनुमंडल अस्पताल में तीन सर्पदंश के मरीज पहुंचे, दो रेफर

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश के तीन मरीज भर्ती हुए। दो मरीजों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक वृद्ध महिला का इलाज जारी है।

घाटशिला : घाटशिला क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. शनिवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश के तीन मरीज उपचार के लिए पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक वृद्ध महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार, मुसाबनी प्रखंड निवासी बंगाली बैठा (32) और धोबनी गांव निवासी सूरज लोहार (22) को सर्पदंश के बाद परिजन अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद सूरज लोहार को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बंगाली बैठा के परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले गये. वहीं मऊभंडार बी-ब्लॉक निवासी पुट्टी विषई (75) का उपचार अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने बताया कि सभी मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि पुट्टी विषई की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lalan Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >