धालभूमगढ़. नूतनगढ़ पंचायत के कदमबेड़ा स्थित गजानन फेरो कारखाना के प्रस्तावित विस्तारीकरण के तहत एकीकृत इस्पात संयंत्र व पावर प्लांट के निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने सहमति प्रदान की है. इसे लेकर पंचायत भवन में मुखिया पायो हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बताया कि कदमबेड़ा मौजा में विगत 15 वर्षों से चल रहे गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कंपनी में एकीकृत इस्पात संयंत्र सह पावर प्लांट के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को समर्थन देते हुए पंचायत सभा द्वारा अनापत्ति प्रदान की गयी. बैठक में प्रबंधन को पंचायत वासियों द्वारा की गयी मांगों को संज्ञान में लेने के लिए कहा गया, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता व योग्यता के आधार पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क व कौशल विकास के काम सीएसआर के माध्यम से करने, पावर प्लांट में भूगर्भ के जल का उपयोग नहीं करने व एंबुलेंस सेवा को अविलंब शुरू करना शामिल हैं. सभी विषयों पर प्रबंधन द्वारा स्वीकृति के बाद पंचायत सभा ने समर्थन का प्रस्ताव लिया. बैठक में ग्राम प्रधान प्रणव महतो, दिकू राम हांसदा, शंकर चंद्र किस्कु, अमल पानी, पंसस आशा सीट, ग्राम प्रधान धनीराम सोरेन, चितरंजन सिंह, लाछुराम हांसदा, सुखदा हेंब्रम, कार्तिक केवर्त, धनुराम सोरेन, जानू मुर्मू, महेश मार्डी, सनातन हांसदा, वीर सिंह मुंडा, दासो मार्डी, उप मुखिया लूसी रानी महतो, वार्ड सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
East Singhbhum News : गजानन फेरो कारखाना के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर बनी सहमति

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
Copied link
नूतनगढ़ पंचायत भवन में बैठक कर ग्रामीणों ने दिया समर्थन