जादूगोड़ा. यूसिल जादूगोड़ा के आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, विकास कार्य और बुनियादी समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मोड़ चौक से अस्पताल चौक तक रैली निकालकर यूसिल प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है. इससे चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है. गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यूसिल द्वारा सीएसआर मद से कराये जाने वाले विकास कार्यों की गति भी काफी धीमी है. इससे क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है. रैली के अस्पताल चौक पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और शीघ्र कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर सुशील अग्रवाल, रोहित सिंह, विक्रम सिंह, डॉ सुशील अग्रवाल, बबलू गुप्ता, विजय मंडल समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.
East Singhbhum News : यूसिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षेत्र में साफ-सफाई की मांग

East Singhbhum News : यूसिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षेत्र में साफ-सफाई की मांग
Copied link
जादूगोड़ा के आसपास इलाकों में विकास करने की मांग