Tata Patna Vande Bharat: टाटा से पटना के बीच इस दिन होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन

Tata Patna Vande Bharat: जमशेदपुर और पटना के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी. टाटा से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल की तारीख आ गई है.

Tata Patna Vande Bharat Trial Run Date|जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : टाटा से पटना के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन की तारीख आ गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन 10 सितंबर को होगा. इस दिन ट्रेन टाटानगर से खुलेगी और उसी दिन पटना से टाटानगर लौट भी आएगी.

पीएम मोदी 15 सितंबर को दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर प्रसुन चक्रवर्ती ने कहा है कि 63वीं और 64वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. पीएम मोदी जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन के रैक जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पहुंच चुके हैं.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोग उत्सुक

वंदे भारत एक्सप्रेस के सेंकेंड वर्जन को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. नारंगी कलर की इस ट्रेन की सभी एक झलक पा लेना चाहते हैं. बहरहाल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि यह ट्रेन टाटा से पटना की यात्रा 7 घंटे में पूरी करेगी. टाटा से पटना के बीच चलने वाली टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत की 64वीं वंदे भारत ट्रेन होगी.

ये है टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से खुलने के बाद पुरुलिया, अनारा, भोजुडीह, महुदा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते हुए पटना तक जायेगी.

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावित टाइमिंग

ट्रेन की संभावित टाइमिंग के बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि संभावत: ट्रेन सुबह छह बजे से टाटानगर से खुलेगी और दिन के 1 बजे पटना पहुंच जाएगी. फिर पटना से दोपहर 2 बजे यह ट्रेन खुलेगी और उसी दिन रात 10 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

Also Read

झारखंड को 2 वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, बैद्यनाथधाम से जुड़ा काशी विश्वनाथ

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे झारखंड, टाटानगर स्टेशन से 21,000 करोड़ की देंगे सौगात

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >