बड़बिल में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार

गालूडीह. बड़बिल के ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू

संवाददाता,गालूडीह

गालूडीह थाना के बड़बिल गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. बुधवार शाम को ग्रामीणों ने इस मामले में दो पुरुष व एक महिला को पकड़ा. ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची. तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.

ग्रामीणों के अनुसार बड़बिल निवासी अंजन सरकार अपने ही मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा था. इससे ग्रामीण नाराज थे. ग्रामीणों ने बताया कि इस धंधे में बाहर से लड़कियों को लाया जाता था. इससे ग्रामीण परेशान थे. बुधवार शाम को ग्रामीणों ने धंधे में संलिप्त रीता भकत, संदीप भकत और मकान मालिक अंजन सरकार को रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर गालूडीह पुलिस बड़बिल गांव पहुंची. वहीं, बड़बिल निवासी संदीप भकत की पत्नी ने तीनों के खिलाफ लिखित शिकायत थाना में की है. संदीप भगत की पत्नी ने बताया कि उनके पति हमेशा अंजन सरकार के घर में लड़कियों को लाता था. उन्होंने वार्ड सदस्य रसराज भकत को भी इस मामले की जानकारी दी थी. वार्ड सदस्य रसराज भकत 15 दिन पहले मुखिया प्रतिनिधि मंगल सिंह के साथ संदीप भकत के घर में बैठक की थी. उस समय संदीप भकत भाग गया. इसके बाद बैठक नहीं हुई. इसके बाद लगातार संदीप भकत से संपर्क करने की कोशिश की गयी. मगर संदीप बैठक में नहीं आया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >