चाकुलिया बाजार में घुसा जंगली हाथी, मची अफरातफरी

हाथी को सड़क पर देखकर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे लोग

चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे एक हाथी आ पहुंचा. हाथी नया बाजार राम मंदिर के समीप तक पहुंच गया. अचानक सड़क पर जंगली हाथी को देखकर अफरा तफरी मच गयी. वहां से गुजर रहे लोग हाथी को सड़क पर देखकर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. थोड़ी देर तक चहल कदमी करने के बाद हाथी हर हर महादेव शिव मंदिर के रास्ते बालाजी शॉप फैक्ट्री की ओर निकल गया. आसपास के लोग रातभर दहशत में रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >