घाटशिला के तामुकपाल में टेलर ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

Road Accident in Ghatshila: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के तामुकपाल में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और महिला समेत 3 लोग घायल हुए हैं. सड़क दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने रोड को जाम कर दिया. थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी के समझाने के बावजूद लोग वहां से हटने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि दुर्घटना एक पुलिया के नहीं बनने की वजह से हुई है. हाई-वे को वन-वे कर दिया गया है.

Road Accident in Ghatshila| घाटशिला (पूर्व सिंहभूम) मो परवेज : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र स्थित तामुकपाल हाई-वे पर गुरुवार को विजयादशमी के दिन सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत 3 लोग जख्मी हो गये. इससे नाराज ग्रामीणों ने दोपहर 11:00 बजे हाई-वे को जाम कर दिया. सूचना पाकर घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह और सीओ निशांत अंबर पुलिस बल के साथ पहुंचे. ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे. लोगों का कहना था कि जब तक पुलिया की मरम्मती पर कोई ठोस बात नहीं होती, उनका जाम जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे थे.

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इससे पहले, स्थानीय लोगों की मदद से मृतक सहित घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन सोरेन एवं डॉ मीरा मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल महिला एवं ट्रेलर चालक को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.

सड़क पर मिट्टी रखकर हाई-वे को कर दिया गया है वन-वे. फोटो : प्रभात खबर

ट्रेलर के अनियंत्रित होने की वजह से हुआ हादसा

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हाई-वे पर ट्रेलर अनियंत्रित होने के कारण तथा वन-वे होने के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है. इस घटना में तामुकपाल निवासी बालक मुंडा (60) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह साइकिल से घाटशिला की ओर आ रहा था. वहीं, कलिकापुर निवासी किशोर भकत (42) और मौसमी पाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, दोनों बाइक पर थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसमी पाल के दोनों पैरों में लगी है गंभीर चोट

मौसमी पाल के दोनों पैरों में बुरी तरह से चोट आयी है. बाइक से पति-पत्नी दोनों अपने घर कलिकापुर गांव जा रहे थे. ट्रेलर (जेएच 24एन 0674) का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. चालक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक हाई-वे को जाम कर रखा है.

सड़क दुर्घटना के विरोध में मृतक एवं घायलों को मुआवजा देने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने हाई-वे को कर दिया जाम. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Ghatshila: ग्रामीण कर रहे मुआवजे की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले. हाई-वे को वन-वे किया गया है, इसे हटाया जाये. दोनों ओर से वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाये, ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके. घटनास्थल पर अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी लोगों को समझाने में जुटे हैं. हालांकि, लोग मानने को तैयार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा के 100 साल, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में आज भी प्रासंगिक ‘सत्य के प्रयोग’

रावण दहन पर बारिश का साया, रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >