नेता और मंत्री तो बहुत आयेंगे, रामदास सोरेन जैसा बड़े दिलवाला फिर नहीं आयेगा, बोली घाटशिला की जनता

Ramdas Soren News Today: घाटशिला अपने दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के निधन पर रो रहा है. मऊभंडार के एचसीएल ग्राउंड में झारखंड के शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे लोगों की आंखें नम हैं. लोगों का कहना है कि रामदास सोरेन नेता और समाजसेवी बाद में, पहले गरीबों के हितैषी थे. वह हमारे सुख-दुख के साथी थे. नेता, विधायक और मंत्री बहुत आयेंगे, लेकिन रामदास सोरेन जैसा बड़ा दिलवाला कोई राजनेता अब नहीं आयेगा.

Ramdas Soren News Today: राजनेता और मंत्री बहुत आयेंगे. समाजसेवी बहुत आयेंगे, लेकिन रामदास सोरेन जैसा बड़े दिलवाला दूसरा नेता अब नहीं मिलेगा. यह कहना है घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का. रामदास सोरेन के परिजनों का. रामदास सोरेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि घाटशिला में रामदास सोरेन के पैतृक गांव खरस्वती के किसी घर में चूल्हा नहीं जला. पूरा गांव शोक में डूबा है. घाटशिला अपने दिवंगत नेता को श्रद्धंजलि दे रहा है. रांची से उनका पार्थिव शरीर घाटशिला के मऊभंडार स्थित एचसीएल मैदान ले जाया गया. वहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा.

शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए घाटशिला के मऊभंडार में उमड़ा जनसैलाब. फोटो : प्रभात खबर

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों की आंखों में थे आंसू

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे लोगों की आंखें नम थीं. पूरा घाटशिला गम में डूबा रहा. करीब डेढ़ घंटे तक मऊभंडार के एचसीएल मैदान में उनके पार्थिव शरीर को रखने के बाद जमशेदपुर के घोड़ाबांदा के लिए रवाना कर दिया गया. उनका अंतिम संस्कार घोड़ाबांदा के धुसा कॉलोनी टांड़ एरिया में शनिवार की शाम को होगा.

घाटशिला के खरस्वती गांव में पसरा सन्नाटा. फोटो : प्रभात खबर

जमशेदपुर के घोड़ाबांदा में होगा अंतिम संस्कार

रामदास के पैतृक गांव खरस्वती में सन्नाटा पसरा रहा. एक-एक व्यक्ति मऊभंडार के एचसीएल मैदान उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचा था. खरस्वती गांव के बहुत से लोग रामदास सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमशेदपुर भी गये हैं. रामदास सोरेन अब जमशेदपुर घोड़ाबांदा के धुसा कॉलोनी टांड़ एरिया में रहते हैं. उनके परिजन भी अब यहां शिफ्ट हो गये हैं. हालांकि, अन्य रिश्तेदार अब भी गांव में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren JMM Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये हैं झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

Shibu Soren Shradhh Karm LIVE Update: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने पहुंचे देश भर के नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >