गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर में सरकारी जमीन का हो रहा अतिक्रमण, एसडीओ से की शिकायत
परसुडीह क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है. सरकारी जमीन को धड़ल्ले से अतिक्रमण कर बेचा जा रहा है. अंचल प्रशासन मौन है. वहीं बस्तीवासी विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
जमशेदपुर.
परसुडीह क्षेत्र के गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर के बस्तीवासियों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत एसडीओ से की है. एक ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. बस्तीवासियों का कहना है कि बस्ती के पास की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किये जाने पर मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. बस्तिवासियों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर दिनभर जुआ खेला जाता है व अड्डेबाजी होती है. विरोध करने पर धमकी दी जाती है. प्रतिनिधिमंडल में वीरसिंह हो, कुरैशा खातून, ममता गिरी, रंगलाल पंडित, अक्षय सिंह, एम शर्मा, गोपाल, अंजना कुमारी, दीपक बनर्जी, पूर्णिमा बनर्जी, गुनिया समेत अन्य शामिल थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।