पटमदा पुलिस ने मारपीट के आरोप में बाप-बेटे को भेजा जेल, दो फरार

पटमदा पुलिस ने मारपीट के आरोप में बाप-बेटे को भेजा जेल, दो फरार

पटमदा.

पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने जोड़सा टोला बिरखाम निवासी व मारपीट के नामजद आरोपी पंकज कुंभकार व उसके बेटा रवि कुंभकार को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में अन्य दो नामजद आरोपी गोपाल कुंभकार व बादल कुंभकार फरार हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूरी की बकाया राशि मांगने पर बिरखाम टोला के पंकज कुंभकार, रवि कुंभकार, गोपाल कुंभकार व बादल कुंभकार ने उसी टोला के निर्मल कुंभकार, मिहिर कुंभकार व जगदीश कुंभकार को रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया था. घटना 14 अप्रैल रात की है. घटना के बाद परिजनों ने घायलों को माचा सीएचसी लेकर जाकर प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया था. जबकि निर्मल कुंभकार को एमजीएम से रिम्स रेफर कर दिया है. जहां इलाज जारी है. अस्पताल से लौटकर जगदीश कुंभकार ने पटमदा थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >