East Singhbhum News : भगवान विष्णु की आराधना से मिलती है सुख-समृद्धि : सुधांशु

हाता. संकीर्तन व विष्णु यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हाता. हाता के प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में माघी पूर्णिमा के मौके पर चल रहे पांच दिवसीय महायज्ञानुष्ठान, अखंड संकीर्तन और दशम विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. विष्णु यज्ञ के दौरान सुधांशु शेखर मिश्र (पुटू ठाकुर) ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस यज्ञ में सभी जाति-धर्म-संप्रदाय के लोग सहयोग करते हैं. विष्णु यज्ञ भगवान विष्णु की आराधना से सुख-शांति, समृद्धि लाता है तथा पापों से मुक्ति प्रदान करता है. इसमें हवन सामग्री, फूल-फल आदि अर्पित किए जाते हैं. पूजा-अर्चना में दिलीप पंडा, किशोर नंद (काठु ठाकुर), बबलू भट्टाचार्य, शिबु भट्टाचार्य, राजेश मिश्रा, मधुसूदन भट्टाचार्य आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं. यज्ञ के साथ हरिनाम संकीर्तन का श्रवण करने हेतु भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. संकीर्तन की प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के हराधन दास गोस्वामी संप्रदाय, दीपक दास गोस्वामी संप्रदाय, रास बिहारी पांडेय संप्रदाय, गोवर्धन दास गोस्वामी संप्रदाय, निताई गौर संप्रदाय, ब्रज किशोर दास संप्रदाय, बासु दास संप्रदाय, राधा गोविंद संप्रदाय एवं क्षेत्र की टीमों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है.

दगड़ीगोड़ा हरि साधना आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान 8 फरवरी से

पटमदा. पटमदा के दगदीगोड़ा गांव स्थित श्रीश्री हरि साधना आश्रम में 8 से 10 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को आश्रम परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान आश्रम के मुख्य संचालक शंभू दास बाबाजी ने बताया कि 8 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी करेंगे. उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में पटमदा, बोड़ाम, जमशेदपुर व चांडिल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इस दौरान साधु सेवा एवं भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा. मौके पर शंभू दास बाबाजी के साथ-साथ श्रीमंत मिश्रा, प्रेमचांद महतो, बुलू व उमा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >