मनोहर लाल स्कूल में ओरिएंटेशन बैठक

चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में 11वीं विज्ञान संकाय के छात्रों और अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन बैठक आयोजित, परीक्षा परिणाम सुधारने पर चर्चा।

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ ओरिएंटेशन बैठक की गयी. विद्यालय में अनुशासन, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों का दायित्व, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय के अनुकूल विद्यालय में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लक्ष्य से अवगत कराया गया. प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र महतो ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों, शिक्षक -शिक्षिकाओं और अभिभावकों को सत्र की शुरुआत से ही तत्पर रहने की आवश्यकता है. बैठक में विद्यालय प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष पीयू दास, प्रसाद मन्ना, शुभाशीष पाल, शंकर कुमार महतो, राजीव लोचन भुई, जूही कुमारी आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >