East singhbhum News : पंस व सेवक को लगी फटकार, झोपड़ीवासी की सूची तैयार करने का आदेश

घाटशिला : बाघुड़िया पंचायत के बीहड़ गांव मिर्गीटांड़ का बीडीओ ने किया निरीक्षण

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के बीहड़ गांव मिर्गीटांड़ का शनिवार को घाटशिला की बीडीओ युनिका शर्मा ने प्रखंड की टीम के साथ दौरा किया. बीडीओ ग्रामीण से मिलीं और स्थिति से अवगत हुईं. उन्होंने कहा कि इस गांव में कई ऐसे गरीब हैं, जिनको अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. वैसे लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरतमंदों को आवास मिल सके.

वहीं, निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकतर महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से भी वंचित हैं. इस गांव में विकास योजनाओं के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं. निरीक्षण के बाद बाघुड़िया पंचायत पहुंचीं. यहां योजनाओं की जानकारी ली और कागजात की जांच की. पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को फटकार लगायी. पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि मिर्गीटांड़ गांव के ग्रामीण से मिले. महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ें. जरूरतमंदों व झोपड़ी में रहे रहे लोगों की सूची तैयार करें. ताकि प्राथमिकता के आधार पर अबुआ आवास की सूची में नाम दर्ज हो सके. प्राथमिकता के आधार पर आवास उन्हें दिया जायेगा.

कई गांवों का बीडीओ ने लिया जायजा

बीडीओ ने बाघुड़िया पंचायत के अन्य कई गांव का दौरा किया और योजना का निरीक्षण किया. मौके पर सहायक अभियंता गुम्दा मुर्मू, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, गौरव गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. मिर्गीटाड़ गांव में बीडीओ महिलाओं और बच्चों से मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं. बच्चों के बीच में टॉफी और बिस्कुट का वितरण भी किया. इसके साथ आवास दिलाने का आश्वासन भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >