चित्रांकन से पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का दिया संदेश

चित्रांकन से पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का दिया संदेश

हाता.

टाटा – हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया. मौके पर बच्चों ने जल संचय एवं पेड़ – पौधे एवं पर्यावरण के महत्व को जाना. परिसर में पौधे लगाये. चित्रांकन के माध्यम से पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया. बच्चों ने कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा. कार्यक्रम में शिक्षिका झूमा सरकार, सुचित्रा गुहा, अनीता पांडे, मनीषा करवा, सहयोगी कर्मचारी सोमवारी मुर्मू, अनिल सरदार, शरद कालिंदी ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >