बोड़ाम: बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए शनिवार को पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ किकू महतो को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बीडीओ को अवगत कराया गया कि पहाड़पुर पंचायत क्षेत्र अतिसंवेदनशील क्षेत्र के होने के बाद भी हर दिन विद्युत आपूर्ति अनियमित रहती है. कई घंटों तक बिजली बाधित रहती हैं तथा कम वोल्टेज के कारण शैक्षणिक, कृषि एवं व्यवसायिक कार्य प्रभावित होती हैं. ग्रामीणों ने आवश्यक होने पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, अगल फीटर, जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग की है. ज्ञापन सौंपते समय अनिर्वदर सिंह, दीपंकर सिंह, लाल बाबू सिंह, मधुसूदन सिंह, सुकदेव बेसरा, रतन महतो, कृत्तिबास महतो, तपन कुंभकार, गुणाधर कुंभकार, राकेश प्रमाणिक, प्रशांत कुमार सिंह, सोनातन सिंह, रबी सिंह, अरुण सिंह, गौतम महतो, आशुतोष महतो, डॉ. महेश्वर सिंह, राज सिंह, दुलाल चंद्र महतो, धनंजय महतो, फूलचंद सिंह, भास्कर सिंह, शंकर कुंभकार आदि उपस्थित थे.
पहाड़पुर में नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बोड़ाम प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ग्रामीण। | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोड़ाम के पहाड़पुर पंचायत में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान और नए ट्रांसफॉर्मर की मांग की है।