सीतारामडेरा: थाना प्रभारी से की क्षेत्र को नशाखोरी से मुक्ति दिलाने की मांग

केंद्रीय सरहुल पूजा समिति व स्थानीय विभिन्न बस्ती के लोगों ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी से जाकर उनके कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत किया. साथ ही स्थानीय विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने नशाखोरी जैसे समस्या से निजात दिलाने में सहयोग करने की मांग की.

जमशेदपुर: केंद्रीय सरहुल पूजा समिति व स्थानीय विभिन्न बस्तियों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीतारामडेरा थाना के नये थाना प्रभारी विनय प्रसाद मंडल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया. साथ ही क्षेत्र को नशाखोरी से मुक्ति दिलाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शंभू मुखी डूंगरी, उरांव समाज के राकेश उरांव, संतोष कुमार, कालिंदी समिति के मुखिया मनोहर कालिंदी, गंगाराम तिर्की, हो समाज के संगीता सामद, दुसाध समिति के अध्यक्ष गौरी देवी, मुंडा समाज के नंदलाल पातर, ईस्ट बंगाल कॉलोनी से देबू मजूमदार, डॉ अशोक पासवान, दुर्गामनी समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >