Jharkhand News: घाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन- यह चुनाव झारखंड को बचाने का, चूके तो 5 साल रोना पड़ेगा

कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार समाप्त होने से पहले भाजपा को आड़े हाथ लिया. कहा कि यह चुनाव झारखंड को बचाने का है. अभी चूके तो 5 साल रोना पड़ेगा.

Table of Contents

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर लोकसभा सीट के घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती के पक्ष में चुनावी जनसभा की.

झारखंड के अस्तित्व, संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव

कल्पना सोरेन ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व, संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला है. इस बार चूके, तो 5 साल रोना पड़ेगा. श्रीमती सोरेन ने शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि रोजगार व महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है.

2014, 2019 में झूठे वादों पर भाजपा ने वोट लिया : कल्पना सोरेन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 व 2019 में झूठे वादे कर वोट लिया, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया. युवाओं को 10 साल बाद रोजगार नहीं मिला. ये लोग अमीरों, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए राजनीति कर रहे हैं. ये झारखंड के हितैषी होते, तो सरना धर्म कोड, पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण को राजभवन में अटका कर नहीं रखते.

दूर-दूर से कल्पना सोरेन को सुनने के लिए आए थे झारखंड मिुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता. फोटो : प्रभात खबर

हेमंत ने झारखंड का बकाया रॉयल्टी 1.36 करोड़ मांगा, तो जेल भेज दिया

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड का बकाया रॉयल्टी 1.36 करोड़ रुपये मांगा, तो झूठे आरोप में जेल भेज दिया. यह पैसा मिल जाता, तो झारखंड का विकास होता. हेमंत सोरेन ने कोरोना काल में किसी को भूखे मरने नहीं दिया. मजदूरों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया.

मुद्दाविहीन हो गया चुनाव, बाहरी के भ्रम जाल में न फंसें

श्रीमती सोरेन ने कहा कि झारखंड में चुनाव मुद्दा विहीन हो गया है. बाहर के लोग आकर भ्रम पैदा कर रहे हैं. हम लोगों ने 36 लाख पेंशन की स्वीकृति दी. 50 साल की उम्र में पेंशन लागू किया. पीएम आवास नहीं मिला, तो हम लोगों ने अबुआ आवास को स्वीकृति दी. भाजपा ने 11 लाख हरा राशन कार्ड डिलीट कर दिया. हम लोगों ने 20 लाख हरा राशन कार्ड बनवाया.

बंद कारखाना व खदानों पर नहीं बोले माननीय

कल्पना सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पहले माननीय के पांव जहां पड़े, वहां कारखाना और खदानें बंद हैं. हजारों मजदूर बेरोजगार बैठे हैं. उन्होंने कुछ नहीं कहा. कंपनियों को खोलने की बात नहीं हुई. रोजगार देने की बात नहीं की. कल्पना सोरेन ने कहा कि तीन-कमान आपका मान, अभिमान और सम्मान है.

कल्पना सोरेन को सुनने के लिए घाटशिला की जनसभा में उमड़ी भीड़. फोटो : प्रभात खबर

पीएम एचसीएल कंपनी नहीं खुलने की गारंटी दे गये : समीर मोहंती

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा कि प्रधानमंत्री मऊभंडार आये थे. एचसीएल कंपनी नहीं खुलेगी, इसकी गारंटी दे गये. कुछ नहीं बोले मतलब, कंपनी नहीं खुलेगी. देश को सोचने का समय है. लोकतंत्र, संविधान, किताब-कलम बचाना है, तो मौका दें. भाजपा सरकार ने किताब-कलम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा रखा है.

गरीब, मजदूर, किसान के बेटा-बेटी कैसे पढ़ेंगे?

उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान के बेटा-बेटी कैसे पढ़ेंगे? पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया है. हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा कर भूल गये. ये रोटी, कपड़ा और मकान की बात नहीं करते. सिर्फ धर्म, महजब, जात-पात, अगड़ाृ-पिछड़ा के नाम पर उन्माद पैदा कर रहे हैं.

बिना एनओसी धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का कर दिया शिलान्यास

समीर मोहंती ने कहा कि मैंने 4 साल के विधायक कार्यकाल में जो काम किया, वह सांसद विद्युत महतो 10 साल में नहीं कर पाये. वन विभाग और वायु सेना से एनओसी लिए बगैर भाजपा ने 2019 में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दिया. अब कहते हैं राज्य सरकार रोड़ अटका रही है. भाजपा का एक ही काम है, योजना के नाम पर जमीन लूटो.

कल्पना सोरेन ने हाथ हिलाकर जनसभा में आए लोगों का किया अभिवादन. फोटो : प्रभात खबर

हेमंत के विकास से घबरा गयी भाजपा : सविता महतो

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबरा कर भाजपा ने झूठे आरोप में जेल भेज दिया. इसका जवाब जनता वोट से देगी. हेमंत सोरेन झारखंडी हित में बेहतर काम कर रहे थे. 50 बच्चों को विदेश पढ़ने भेजा.

भाजपा ने झारखंड को लूटा, समीर की जीत तय : रामदास सोरेन

घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को सिर्फ लूटा है. समीर मोहंती की जीत तय है. हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया. जेल में एक हेमंत सोरेन हैं, पर झारखंड में लाखों हेमंत सोरेन तैयार हो चुके हैं. सभा को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने संबोधित किया.

कल्पना सोरेन की जनसभा में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर देश परगना बैजू मुर्मू, झामुमो नेता गणेश चौधरी, सीपीआइ नेता भुवनेश्वर तिवारी, राजद नेता सुशांत मल्लिक, कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, झामुमो नेता जगदीश भकत, प्रधान सोरेन, वकील हेंब्रम, सुशीला टुडू, कालीपद गोराी, काजल डॉन,तुलसी वाला मुर्मू, रामदास हांसदा, अर्जुन हांसदा, रायसेन, बबलू हैसन, मंटू महतो, हुडिंग सोरेन, विकास, रहमत अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

EXCLUSIVE: सत्ता संभालने के सवाल पर बोलीं कल्पना सोरेन- निर्णय आलाकमान को लेना है, जो जवाबदेही मिली, निभा रही हूं

लोकसभा चुनाव 2024: कल्पना सोरेन ने जमशेदपुर में केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-झारखंड के विकास का पैसा मांगने पर हेमंत को भेजा जेल

कल्पना सोरेन के ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ पर बरसीं सीता सोरेन की बेटी, कहा- भ्रष्टाचार करके आप ही झुका रहीं झारखंड को

हेमंत सोरेन को जेल भेजनेवाले को करारा जवाब देना होगा, लिट्टीपाड़ा में गरजीं कल्पना सोरेन

झारखंड के विकास व मान-सम्मान के लिए एकता का परिचय दें : कल्पना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >