कारगिल चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में आसनबनी और हाथीबिंध्या पंचायत कमेटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की. वक्ताओं ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासियों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. अलग झारखंड राज्य निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका थी. उनका जीवन संघर्ष और सादगी का प्रतीक रहा. मौके पर हाथीबिंध्या पंचायत अध्यक्ष भूपति भूषण महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष चक्रधर महतो, आसनबोनी पंचायत अध्यक्ष धनंजय महतो, वरिष्ठ नेता बनमाली महतो, हरेंद्रनाथ कश्यप, समीर भक्त, कोषाध्यक्ष गोबिंद सरदार, अजित महतो, युवा नेता पियूष महाकुड़, जयप्रकाश महतो आदि शामिल थे.
कागरील चौक में झामुमो ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

कारगील चौक मे गुरुजी को श्रद्धांजली देते झामुमो नेतागण. | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कारगिल चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को याद किया।