झारखंड विधानसभा चुनाव : कोल्हान के उम्मीदवारों को शुभ मुहूर्त का इंतजार, इस दिन करेंगे नामांकन

Jharkhand Assembly Election 2024: गुरु पुष्य योग व गुरुपुष्यामृत योग में कोई भी नया कार्य करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

Jharkhand Assembly Election 2024: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जमशेदपुर पश्चिमी, जमशेदपुर पूर्वी, पोटका, जुगसलाई, बहरागोड़ा और घाटशिला में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन चल रहा है. 25 अक्तूबर नामांकन करने की अंतिम तारीख है. लेकिन उससे एक दिन पहले 24 अक्तूबर को कई बड़े प्रत्याशी नामांकन करेंगे.

सरयू राय, बन्ना गुप्ता, पूर्णिमा दास साहू समेत अन्य करेंगे नामांकन

इसमें जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी और मंत्री बन्ना गुप्ता, जदयू से प्रत्याशी व विधायक सरयू राय अपना नामांकन करने वाले हैं. वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ( ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू) भी उसी दिन नामांकन करने वाली हैं. पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा (पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी), जुगसलाई से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस, बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन नामांकन करने वाले हैं. यह दिन काफी शुभ माना जा रहा है.

24 अक्टूबर को है गुरु पुष्य योग व गुरुपुष्यामृत योग

24 को है गुरु पुष्य योग व गुरुपुष्यामृत योग. पंडित राजेश पाठक महाराज ने कहा है कि अपने जीवन में दिन-प्रतिदिन सफलता की प्राप्ति के लिए इस अद्भुत मुहूर्त वाले दिन 24 अक्तूबर को किसी भी नये कार्य करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है. जैसे नौकरी, व्यापार या परिवार से जुड़े कार्य, बंद हो चुके कार्य शुरू करने के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है. इसमें 99.9 फीसदी सफलता की संभावना होती है.

कब बनता है गुरु पुष्य योग, क्या है इसका महत्व

राजेश पाठक ने कहा कि जब गुरु ग्रह (बृहस्पति) पुष्य नक्षत्र में होता है, तब गुरु पुष्य योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन किये गये कार्यों में सफलता और शुभता आती है. गुरु पुष्य योग को गुरु पुष्य अमृत योग भी कहा जाता है. यहां एक बात अवश्य बताना चाहेंगे कि सूर्य का होरा का काफी महत्वपूर्ण है और खास है. इस अवधि में राजनीति, सरकारी कार्य, सरकारी नौकरी, अदालती कार्य, साहसिक क्रियाक्लाप के लिए सूर्य का होरा काफी शुभ है. इसके अलावा महत्वपूर्ण योग सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत योग के साथ-साथ अभिजित मुहूर्त भी है.

धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक हैं गुरु और पुष्य नक्षत्र

पंडित राजेश पाठक ने बताया कि गुरु और पुष्य नक्षत्र, दोनों ही धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं. इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है. इस दिन 108 बार किसी भी मंत्र का जाप करने से अमोघ लाभ की प्राप्ति होती है. इस दिन सोना, आभूषण, मकान और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन पीला पुखराज धारण करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. इस दिन की गई खरीदारी अधिक समय तक स्थायी और समृद्धि प्रदान करती है.

होरा

  • बृहस्पति का होरा – दोपहर 12:26 से 01:23 तक
  • मंगल का होरा – दोपहर 01:23 PM से 02:20 तक
  • सूर्य का होरा – दोपहर 02:20 से 03:18 तक
  • शुक्र का होरा – दोपहर 03:18 से शाम 04:15 तक

चौघड़िया

  • चल – सुबह 10:03 से 11:29 तक
  • लाभ – सुबह 11:29 से दोपहर 12:55 तक
  • अमृत – दोपहर 12:55 से शाम 04:15 तक

Also Read

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा इस्तीफा बम, मेनका सरदार ने पार्टी छोड़ी

Jharkhand Chunav 2024: पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमा पर जांच के लिए बने 10 चेकनाका

अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट, झारखंड के पूर्व सीएम ने बीजेपी को कहा- आभार

मिलिए कोल्हान के भाजपा उम्मीदवारों से, जानें रघुवर दास की बहू ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >