BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा इस्तीफा बम, मेनका सरदार ने पार्टी छोड़ी

Jharkhand Assembly Election 2024 : बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही धमाका हुआ. मेनका सरदार ने इस्तीफा दे दिया.

Jharkhand Assembly Election 2024|जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), संजीव भारद्वाज : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जैसे ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, एक बड़ा धमाका हुआ. लिस्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पोटका विधानसभा सीट से 3 बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाली मेनका सरदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

इस्तीफे में मेनका ने नहीं जाहिर की नाराजगी

अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के कुछ ही देर बाद भाजपा नेता मेनका सरदार ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा है. हालांकि, इसमें उन्होंने किसी प्रकार की नाराजगी जाहिर नहीं की है. न ही यह कहा है कि वह भविष्य में क्या करने वाली हैं.

मेनका सरदार ने बाबूलाल मरांडी को भेजा इस्तीफा.

बाबूलाल मरांडी को भेजा 25 शब्दों का इस्तीफा

बाबूलाल मरांडी को भेजे गए गए हाथ से लिखी 25 शब्दों की चिट्ठी में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं. कृपया स्वीकार करने का कष्ट करेंगे.

पोटका से 3 बार विधायक बनीं मेनका सरदार

मेनका सरदार ने भले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में किसी प्रकार की नाराजगी का जिक्र न किया हो, लेकिन उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा कि जल्द भविष्य की राजनीति के बारे में अपने फैसले का साझा करूंगी. जोहर नमस्कार, जय भूमिज, जय झारखंड. मेनका सरदार पोटका ने विधानसभा सीट पर वर्ष 2000, 2009 एवं 2014 चुनाव जीता था.

Also Read : अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट, झारखंड के पूर्व सीएम ने बीजेपी को कहा- आभार

Also Read : बीजेपी ने हेमंत सोरेन को दे दिया वाकओवर! बरहेट से क्यों नहीं की उम्मीदवार की घोषणा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >